PANIPAT DISTRICT
<
May 2013
>
Sun
Mon
Tue
Wed
Thu
Fri
Sat
28
अन्र्तराष्ट्रीय श्रम
पानीपत, 28 अप्रैल - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से 1 मई बुधवार को अन्र्तराष्ट्रीय श्रम दिवस के उपलक्ष्य में प्रात: 11 बजे स्थानीय सामान्य अस्पताल परिसर में विशेष कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
29
खुले दरबार का आयोजन
पानीपत, 29 अप्रैल
- ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की सामुहिक रूप से व्यक्तिगत तथा सामाजिक शिकायतों का तत्परता से निवारण करने के उद्देश्य से 21 मई को सायं 4:30 बजे बापौली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम के अन्तर्गत खुले दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस दरबार के आयोजन के दृष्टिगत उपायुक्त समीर पाल सरो 2 मई को सार्य 4:30 बजे लघु सचिवालय के सभागार में सभी विभागों के विभागाध्यक्षों की बैठक लेंगे।
कानूनी शिक्षा के प्र
पानीपत, 29 अप्रैल
-जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के माध्यम से ग्रामीणों को कानूनी शिक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उददेश्य से जिला के विभिन्न गांवों में 1 मई से 10 मई तक कानूनी साक्षरता शिवरों का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 5 मई को गांव बिलासपुर में ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन भी किया जाएगा। इन शिवरों में लोगों को सूचना के अधिकार, महिला सशक्तिकरण, दहेज निषेध अधिनियम, यौवन शोषण, मानव अधिकार, आनर किलिंग, कन्या भू्रण हत्या तथा श्रम अधिनियम इत्यादि विषयों पर नियुक्त किए गए विधि विशेषज्ञ व पैरा लीगल वालिन्टियर द्वारा विस्तार से जानकारी देकर उन्हें इन विषयों बारे शिक्षित किया जाएगा।
30
लोकतंत्र में चुनाव अ
पानीपत, 30 अप्रैल
---लोकतंत्र में चुनाव अह्रïम स्थान रखते है। लेकिन इससे भी अधिक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि चुनाव निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाएं जाएं। ये तभी संभव है जब चुनाव डयूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठïा, लग्न व ईमानदारी से कार्य करें।
ये उद्ïगार उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी समीरपाल सरो ने लघु सचिवालय में नगर निगम चुनाव से सम्बन्धित बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र प्रणाली में अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी के साथ काम करना चाहिए। उपायुक्त ने बैठक के दौरान अधिकारियों का हौंसला बढ़ाते हुए विगत समय में उनके द्वारा त्रिपुरा में पर्यवेक्षक के तौर पर निभाई गई डयूटी के दौरान लिए गए फैसले और अनुभव भी अधिकारियों के साथ बांटे।
मई-2013 की फूड ग्रेन
पानीपत, 30 अप्रैल - सरकार की हिदायतों के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (टी.पी.डी.एस.) के तहत मई-2013 की फूड ग्रेन (बी.पी.एल./ए.ए.वाई.गेहूं) का एडवांस उठान करवाकर सभी डिपुओं पर बी.पी.एल./ए.ए.वाई राशन उपभोक्ताओं को वितरण करने के लिए पहुंचवाया जा चुका है तथा सभी बी.पी.एल/ए.ए.वाई राशन कार्ड धारक, अपना राशन अपने-अपने डिपों धारकों से 1 मई 2013 से प्राप्त कर सकते है।
मूंग का बीज भारी रि
पानीपत, 30 अप्रैल---जिला में दलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग द्वारा अप्रैल माह के दौरान 1150 क्ंिवटल मूंग का बीज भारी रियायती दरों पर कृषकों को उपलब्ध करवाया गया है।
यह जानकारी देते हुए उपकृषि निदेशक डॉ0 महाबीर सिंह ने बताया कि वितरित किए गए इस बीज में सामान्य जाति के किसानों को 50 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के कृषकों को 75 प्रतिशत उपदान पर उपलब्ध करवाया गया है।
1
पौधों की बिक्री
पानीपत, 1 मई। वन मण्डल अधिकारी अतुल सिरसीकर ने बताया कि वन विभाग द्वारा वर्ष 2013-14 के दौरान किसी भी पौधे की आपूर्ति नि:शुल्क रूप से नहीं की जाएगी। बल्कि इन पौधों की बिक्री की जाएगी। उन्होंने बताया कि पौधों की बिक्री से संबंधित दरें विभाग द्वारा निर्धारित होने के उपरांत इसकी सूचना दे दी जाएगी।
कानूनी शिक्षा के प्र
पानीपत, 1 मई । जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के माध्यम से ग्रामीणों को कानूनी शिक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उददेश्य से जिला के विभिन्न गांवों में कानूनी सहायता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिवरों में लोगों को सूचना के अधिकार, महिला सशक्तिकरण, दहेज निषेध अधिनियम, यौवन शोषण, मानव अधिकार, आनर के लिंग, कन्या भू्रण हत्या तथा श्रम अधिनियम इत्यादि विषयों पर पैरा लीगल वालिन्टियर द्वारा विस्तार से जानकारी देकर उन्हें इन विषयों बारे शिक्षित किया जाएगा।
खुले दरबार का आयोजन
पानीपत, 1 मई। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की सामुहिक रूप से व्यक्तिगत तथा सामाजिक शिकायतों का तत्परता से निवारण करने के उद्देश्य से 21 मई को सायं 4:30 बजे बापौली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम के अन्तर्गत खुले दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस दरबार के आयोजन के दृष्टिगत उपायुक्त समीर पाल सरो 2 मई को सार्य 4:30 बजे लघु सचिवालय के सभागार में सभी विभागों के विभागाध्यक्षों की बैठक लेंगे।
शहर को स्वच्छ, सुन्द
पानीपत, 1 मई । हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्वाधान में शहर को स्वच्छ, सुन्दर तथा प्रदूषण रहित बनाने के दृष्टिगत उपायुक्त समीरपाल सरो की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पानीपत के अधिकारियों के अतिरिक्त स्वच्छता व पर्यावरण कायम रखने से सम्बन्धित विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा उद्योगपतियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपायुक्त ने शहर को प्रदूषण रहित बनाने के लिए सभी से सुझाव मांगे और पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए सरकार द्वारा निर्देशित सभी नियमों की अनुपालना करने का आग्रह किया।
2
बापौली में खुले दरबा
अधिकारी बापौली में खुले दरबार की तैयारी करें: उपायुक्त
पानीपत, 2 मई । बापौली में 2 मई को आयोजित किए जाने वाले रात्रि ठहराव खुले दरबार में लोगों की शिकायतों के समाधान के उददेश्य से इस क्षेत्र की मुख्य समस्याओं का सम्बन्धित अधिकारी समय रहते समाधान करना सुनिश्चित करें। खुले दरबारों में ग्रामीण अपनी समस्याओं के शत-प्रतिशत निवारण की आशा लेकर आते हैं।
गांव बिलासपुर में ग्
गांव बिलासपुर में ग्रामीण लोक अदालत 5 मई को :आर.के.मेहता
पानीपत, 2मई। गांव बिलासपुर में 5 मई रविवार को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सौजन्य से ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस ग्रामीण लोक अदालत में लोगों के केसों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा। ग्रामीण लोक अदालतें जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की चेयरमैन स्नेह पाराशर के मार्गदर्शन में आयोजित की जाती है।
3
कुमारी सृष्टि सोढी क
पानीपत, 3 मई। स्थानीय बाल विकास पब्लिक स्कूल माडल टाऊन पानीपत की 12वीं कक्षा की छात्रा कुमारी स्ृाष्टि सोढी को राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता-2012 में राष्ट्रीय स्तर पर सांत्वना पुरस्कार मिला है। इससे पूर्व 28-9-2012 को जिला स्तर पर यह प्रतियोगिता स्थानीय बाल भवन में आयोजित की गई थी। जिला स्तर पर भी सृष्टि को प्रथम स्थान मिला था।
मुख्यमंत्री द्वारा घ
पानीपत, 3 मई। उपायुक्त समीरपाल सरो ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा घोषित योजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि ये सभी योजनाएं लोगों के कल्याण के लिए घोषित की गई हैं। इससे संबंधित किसी भी कार्य में ढ़ील न बरती जाए।
कैन्टीन जलपान ठेके क
पानीपत, 3 मई। जनसाधारण की सुविधा हेतु जिला प्रशासन की देख-रेख में स्थानीय लघु सचिवालय में एक कैन्टीन जलपान हेतूवर्ष 2013-14 के लिए ठेके पर देने के दृष्टिगत सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में 15 मई को प्रात: 11 बजे खुली बोली का आयोजन किया जाएगा।
4
5
6
7
8
9
10
11
12
13
14
15
16
17
18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30
31
1
2
3
4
5
6
7
8